अभिनेता शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान ने ‘फेयरनेस क्रीम’ का नाम बदलने के एलान पर खुशी जाहिर करते हुए हिंदुस्तान यूनिलीवर की सराहना की है।
सुहाना खान ने हिंदुस्तान यूनिलीवर के बारे में आई इस खबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया.
कंपनी की फेयरनेस क्रीम ‘फेयर एंड लवली’ में से बहुत जल्द ‘फेयर’ शब्द को हटा दिया जाएगा. हिंदुस्तान यूनिलीवर ने इसके लिए आधिकारिक बयान भी जारी किया है.
कंपनी ने ट्विट करते हुए लिखा ,’हम स्किन टॉन्स सहित तमाम स्किन केयर पोर्टफोलियो के प्रतिबद्ध हैं, जो सुंदरता की विविधता सेलिब्रेट करता है. इसलिए हम अपने प्रोडक्ट्स से ‘फेयरनेस’, ‘व्हाइटनिंग’ और ‘लाइटनिंग’ जैसे शब्द हटा रहे हैं और ‘फेयर एंड लवली’ ब्रांड का नाम बदल रहे हैं.’
We’re committed to a skin care portfolio that's inclusive of all skin tones, celebrating the diversity of beauty. That’s why we’re removing the words ‘fairness’, ‘whitening’ & ‘lightening’ from products, and changing the Fair & Lovely brand name.https://t.co/W3tHn6dHqE
— Unilever #StaySafe (@Unilever) June 25, 2020
हाल ही में अभिनेता अभय देओल ने फेयरनेस क्रीम को बढ़ावा देने वाले लोगों पर तंज कसते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया था।


