November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अवैध रूप से भण्डारित रेत का किया गया विनिष्टिकरण


…
शहडोल 03 नवम्बर 2026:-कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल के निर्देशन में तथा खनिज  अधिकारी श्री राहुल शांडिल्य के मार्गदर्शन मे आज खनिज विभाग द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से  संयुक्त रूप से तहसील गोहपारू अंतर्गत ग्राम अतरिया मे तीन अलग-अलग स्थानों पर 350 घन मीटर खनिज रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर जेसीबी मशीन के माध्यम से मिट्टी मिलाकर विनिष्टिकरण किया गया। उक्त कार्यवाही खनि निरीक्षक किशोर भोन्डेकर, पवन डोंगरे, आकाश चौबे तथा सर्वेयर समयलाल गुप्ता के द्वारा पुलिस विभाग के सहयोग से किया गया।
इसी प्रकार ग्राम चुहिरी में खनिज रेत का अनधिकृत भण्डारण मे संलग्न होने पर वाहन को जब्त किया जाकर थाना गोहपारू में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया एवं खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की जा रही है
विभाग द्वारा गोहपारू तहसील अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों पर खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन एवम भण्डारण की सतत रूप से जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

NRI कोटे में बाहरी MBBS अभ्यर्थियों को झटका, हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की

Newsdesk

बरबसपुर पंचायत के रोजगार सहायक पर गंभीर आरोप, पीएम आवास योजना में गड़बड़ी की शिकायत

Newsdesk

गड्ढों की सरकार, सफेद घेरों से जवाब! ‘लाड़ला गड्ढा योजना’ लेकर मैदान में उतरे मानवेंद्र मिश्रा

Newsdesk

Leave a Comment