November 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

झिगराघाट में ग्रीन गोल्ड सीड्स का भव्य फसल प्रदर्शन कार्यक्रम संपन्न


उन्नत बीज आधुनिक तकनीक और बेहतर उत्पादन के लिए किसानों को किया गया जागरूक
किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने गुणवत्तापूर्ण बीजों के प्रति जागरूक करने तथा बेहतर फसल उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्रीन गोल्ड सीट्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ग्राम झिगराघाट में विशेष फसल प्रदर्शन एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में किस श्री नरेंद्र पटेल के खेत में संपन्न हुआ जिसमें क्षेत्र के 200 से अधिक किसानों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर कृषि संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रिसर्च धन महानदी 88 का प्रत्यक्ष फसल प्रदर्शन रहा किसानों को खेत में तैयार धान की फसल का अवलोकन कराया गया फसल की बढ़वार पौधे की स्थिति एवं बोलियों का स्वरूप देखकर उपस्थित किसानों ने संतोष व्यक्त किया और इस वैरायटी की विशेषताओं को समझने में विशेष रुचि दिखाई।
*कंपनी प्रतिनिधियों ने दी उन्नत बीजों की जानकारी*
इस अवसर पर ग्रीन गोल्ड शीट्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि श्री हेमंत चौधरी एवं आशीष ठाकरे राहुल टेमरी ने किसानों को रिसर्च धन महानदी 88 वैरायटी से संबंधित विस्तृत जानकारी दी उन्होंने गुणवत्तापूर्ण बीजों के चयन उचित बी प्रबंधन संतुलित पोषण समय पर कृषि कार्य तथा आधुनिक खेती की तकनीक के महत्व पर प्रकाश डाला साथ ही बेहतर उत्पादन के लिए वैज्ञानिक कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया।
*ग्रीन गोल्ड सीड्स की पहल सराहनी*
ग्रीन गोल्ड सीड्स प्राइवेट लिमिटेड की यह पहला किसानों को केवल बीजों की जानकारी देने तक सीमित नहीं बल्कि उन्हें खेत स्तर पर आधुनिक कृषि तकनीक से परिचित कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है ऐसे आयोजनों किसानों के अनुभव तकनीकी की जानकारी और विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के बीच उन्नत एवं लाभकारी खेती को बढ़ावा देते हैं

अन्य ख़बरें

ट्विशा शर्मा मौत मामला: हाईकोर्ट से गिरिबाला सिंह को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

Newsdesk

तहसील न्यायालयों में अनधिकृत पैरवी पर रोक लगाने की मांग, लॉयर्स फोरम ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Newsdesk

जिले में संचालित गौशालाओं का अनुदान प्रतिमाह भुगतान कराना सुनिश्चित करें उपसंचालक पशु चिकित्सा- कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल

Newsdesk

Leave a Comment