22.6 C
Jabalpur
September 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

नीतीश कुमार ने केजरीवाल से की मुलाकात, गरमाई सियासत

नई दिल्ली ,06 सितंबर (आरएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के अपने दौरे के दूसरे दिन दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सियासत गरमा गई है क्योंकि विपक्ष पीएम उम्मीदवार की लाबिंग में जुटा हुआ है। बैठक में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और जनता दल-युनाइटेड के नेता संजय झा भी मौजूद थे। केजरीवाल ने ट्वीट दिया, मेरे घर आने के लिए नीतीश जी को बहुत-बहुत धन्यवाद। शिक्षा, स्वास्थ्य, ऑपरेशन लोटस सहित देश के कई गंभीर मुद्दों, इन लोगों द्वारा खुलेआम विधायकों को खरीदना और जनता द्वारा चुनी गई सरकारों को गिराना, भाजपा सरकारों के बढ़ते निरंकुश भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी पर चर्चा हुई। नीतीश कुमार ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। केजरीवाल से मिलने से पहले उन्होंने माकपा महासचिव सीताराम येचुरी से मुलाकात की। येचुरी से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार ने दोहराया कि वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं और न ही इसकी इच्छा रखते हैं।
उन्होंने कहा, हमने चर्चा की है कि अगर वाम दलों, राज्यों में क्षेत्रीय दलों और कांग्रेस सहित सभी दल एक साथ आते हैं तो यह एक बड़ा राजनीतिक गठन होगा।

अन्य ख़बरें

नेपाल आपदा: अब तक 166 भारतीयों का रेस्क्यू, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 410 भारतीय चीन से लौटे

Newsdesk

स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, ये आयुर्वेदिक सावधानियां बरतें: डायरेक्टर प्रदीप कुमार प्रजापति

Newsdesk

दिल्ली हाई कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी, केवल तेज रफ्तार से चालक को लापरवाह नहीं ठहराया जा सकता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading