September 13, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

शरवानंद और राशि खन्ना की नई फिल्म की शूटिंग हुई शुरु

तेलुगु लेखक और निर्देशक कृष्णा चैतन्य की अगली फिल्म की शूटिंग एक साधारण पूजा के साथ शुरू हुई। फिल्म में अभिनेता शारवानंद मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म, जो कि शारवानंद की 33वीं फिल्म है, को तेलुगु सिनेमा के सबसे सफल निर्माताओं में से एक टी. जी. विश्व प्रसाद के साथ विवेक कुचिभोटला फाइनेंस कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि अभी तक फिल्म का टाइटल तय नहीं हुआ है। यह एक राजनीतिक एक्शन ड्रामा होगी।फिल्म की नियमित शूटिंग अक्टूबर से शुरू होनी है।कृष्णा चैतन्य की दमदार स्क्रिप्ट में शारवानंद को एक इंटेंस कैरेक्टर में दिखाया जाएगा।राशि खन्ना महिला प्रधान भूमिका निभाएंगी जबकि प्रियामणि फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी।युवान शंकर राजा इस फिल्म के लिए संगीत देंगे, जिसका छायांकन जिमशी खालिद करेंगे।

अन्य ख़बरें

हमें ऐसी कहानी चाहिए जो आज भी मायने रखने वाली साधारण और खूबसूरत बातों की याद दिलाएं: मानसी पारेख

Newsdesk

वन के बाद इन 5 फिल्मों में दिखेगा तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज

Newsdesk

जम्मू-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापन, 30 से अधिक देशों की 120 फिल्मों का हुआ प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading