जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को आदर्श मुनि सभागार में ‘हरियाली दिवस’ का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कीर्ति अभिलाष पांडेय, शक्ति त्रिवेदी, प्राची अजय शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही | कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता, प्रकृति के राग पर नृत्य प्रस्तुति तथा पुरानी फिल्मों की थीम पर महिला वेशभूषा जैसे आयोजन भी हुए | इस अवसर पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता मृगेन्द्र सिंह, सचिव असीम त्रिवेदी, उपाध्यक्ष विश्वास पलिया एवं सत्येन्द्र ज्योतिषी, महिला उपाध्यक्ष अनुराधा तिवारी चौबे, सहसचिव रूपेश पटेल, कोषाध्यक्ष श्रीमती सुशीला पालीवाल तथा पुस्तकालय सचिव अजय शुक्ला ,कार्यकारिणी सदस्य आशीष तिवारी, अर्नव तिवारी, विभा पाठक, अभिजीत सोनी, शांति तिवारी, अतुल द्विवेदी, आरती शर्मा एवं वरुण दुबे का अभिनंदन किया गया। तदोपरान्त 200 से अधिक पौधों का वितरण किया गया |


