32.5 C
Jabalpur
June 23, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

चंपावत में सड़क हादसे में आईटीबीपी के 12 जवान घायल,बड़ा हादसा टला

नैनीताल 08 Sep. (Rns): उत्तराखंड के चंपावत में गुरुवार एक सड़क हादसे में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 12 जवान घायल हो गये। जवानों से भरी बस गहरी खाई में गिर गयी। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

पुलिस ने बताया कि आईटीबीपी की बस दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 12 जवान घायल हो गये और सभी खतरे से बाहर हैं।

चंपावत आपदा प्रबंधन केन्द्र से मिली जानकारी में बताया गया,“ दुर्घटना आज सुबह साढ़े छह बजे हुई है। आईटीबीपी की बस संख्या सीएच 01 जी 12640 जवानों को लेकर टनकपुर से चंपावत की ओर जा रही थी। इसी दौरान टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिन्याड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस में 12 जवान सवार थे। ”

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन सचेत हो गया। मौके पर पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम के अलावा आसपास के ग्रामीण जुट गये और घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। मौके पर चिकित्सकों की एक टीम को भी रवाना कर दिया गया।

सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चल्थी ले जाया गया। घायल जवानों में रामअवतार, ओम प्रकाश, संदीप, रवि कुमार, अनिल, पाटिल, विजय कुमार, महेश सिंह, विजन, कंमाडर महेन्द्र कुमार, अशोक व सरबजीत सिंह (वाहन चालक) शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

चक्रवात और आपात स्थितियों के लिए तटरक्षक बल पूरी तरह तैयार, समुद्र में बहकर आए मलबे पर नजर

Newsdesk

लॉन्च के 5 महीने के भीतर आधार ऐप के डाउनलोड 3.1 करोड़ के पार, 40 लाख लोगों ने मोबाइल नंबर किया अपडेट

Newsdesk

मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़; 100 सील पैक स्मार्टफोन बरामद, तीन गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading