एकात्म मानववाद का मूलमंत्र देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज 106 वीं जयंती है,पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106 वीं जयंती को भारतीय जनता पार्टी एक उत्सव के रूप में मना रही है,इसी सिलसिले में जबलपुर में दीनदयाल चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर मालायार्पण कर उन्हें नमन किया,इस मौके पर लोकसभा के मुख्यसचेतक और सांसद राकेश सिंह,विधायक अशोक रोहाणी समेत तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे,सांसद राकेश सिंह ने कहा है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज मे अंतिम पंक्ति में बैठे ऐसे लोगों की चिंता की,जिनके बारे में आज़ादी के बाद भी कभी सोचा नहीं गया,इसलिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय का एकात्मवाद भारतीय जनता पार्टी का दर्शन है,भाजपा कार्यकर्ताओं के विचारों का केंद्र है,यही वजह है कि राजनीतिक जीवन में पारदर्शिता रखने का सबक सिखाता है..साथ उनके पूरे राजनीतिक जीवन से भाजपा को नई दिशा मिलती रही है,पंडित दीन दयाल उपाध्याय देश के करोड़ो लोगो के दिलों में आज भी जीवित है,आज उनके जन्म उत्सव में भाजपा के कार्यकर्ताओं उनके दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते है।
बाइट :– राकेश सिंह – सांसद जबलपुर


