30.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर नागपुर हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा दूसरा ट्रक लगी आग, कंडक्टर की हुई जलकर मौके पर ही मौत

जबलपुर के बरगी थाना अंतर्गत जबलपुर नागपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना भयाभय था कि ट्रक में आग लगने से ट्रक में फंसा कंडक्टर जिंदा जल गया वही पायलट ने कूदकर बमुश्किल जान बचाई।

दरअसल बरगी थाना क्षेत्र के बहोरीपर टोल नाका के पास आज सुबह 6 बजे करीब एनएचआई को सूचना मिली की जबलपुर नागपुर रोड पर बहोरीपार टोल नाके के आगे दो ट्रकों में भीषण भिड़ंत हो गई है। सूचना पाकर ईएमटी प्रदीप डेहरिया और पायलट शंकर सिंह के साथ एनएचआई की पूरी टीम एनएचआई की एम्बुलेंस तत्काल मौके पर रवाना हुए, घटना स्थल पर देखा की दो ट्रकों में आपस में भीषण भिड़ंत हुई है। जिसमें टक्कर लगने के कारण पीछे के वाहन में भयानक आग लगी हुई थी। एनएचआई की टीम ने गंभीर अवस्था में चालक का रेस्क्यू कर ट्रक से निकाला, जिसने अपना नाम शादाब खान बताया वताया जो कि यूपी बरेली का रहने वाला है। वही शादाब ने बताया कि उसका भाई ट्रक में ही फंसा हुआ है। जब तक दूसरे वाहन चालक का रेस्क्यू करते करते तब तक जोरदार तरीके से वाहन में आग लग गई जिसके कारण ट्रक में फंसे कंडक्टर की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई।

बहरहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों भी मौके पर पहुँच गई। जबतक रोड के दोने तरफ लंबा जाम लग गया फ़िलहाल पुलिस ने कंडक्टर के शव को पीएम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading