31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पशु क्रूरता: पशु तस्करों पर पड़ रही भारी, मथुरा पुलिस की तैयारी

बरसाना पुलिस ने गौ तस्कर को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
-छाता पुलिस ने क्षेत्र में ट्रक से बरामद की कटान को जा रहीं 35 भैंस
मथुरा ,26 सितंबर (आरएनएस)। पशु तस्करों पर पुलिस की तैयारी भारी पड रही है। दो थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दो बडी कार्यवाही करते हुए तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना बरसाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी को गोली लगी है। वहीं थाना छाता क्षेत्र में पुलिस ने एक ट्रक से 35 भैंस बरामद की हैं। पशु क्रूरता अधिनियम में गिरफ्तार किए गए तस्करों के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही की है।
थाना छाता पुलिस ने दौताना पुलिस चैकी के सामने एनएच 19 से एक आयशर गाड़ी में 35 पशुओं को बरामद किया है। मोहम्मद आरिफ पुत्र बशुरुद्दीन निवासी मोहल्ला खीर खानी थाना खुर्जा सीटी जनपद बुलन्दशहर तथा रफीक पुत्र अजीज निवासी मोहल्ला कश्यवान थाना खुर्जा सीटी जनपद बुलन्दशहर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आयशर गाड़ी में 35 पशुओं (31 भैंस जिन्दा, एक भैंस जिन्दा व तीन मरी हुई भैंस) को बर्फ की सिल्लियां लगाकर क्रूरता पूर्वक एक आयशर गाड़ी में ठूंस ठूंस कर भरकर कोसीकलां से अलीगढ़ कट्टी घर में बेचने के लिये ले जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा सभी पशु बुलंदशहर से अलग अलग जगहों से खरीदे गए थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 429 आईपीसी के तहत थाना छाता में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
वहीं थाना बरसाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक अन्तर्राज्यीय गो तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान थाना बरसाना क्षेत्रान्तर्गत चैकी क्षेत्र हाथिया महरौली से हाथिया की तरफ जाने वाले रास्ते पर बंडा बंबा पुलिया के पास से खुर्शीद पुत्र लटूर निवासी ग्राम हाथिया थाना बरसाना को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। गो तस्कर के पैर में गोली लगी है। इसके पास से एक तमन्चा .315 बोर, एक खोखा कारतूस .315 बोर, दो जिंदा कारतूस .315 बोर, चार रस्से, दो छुरे, दो मुछिका बरामद किए हैं। गोवंश को पुलिस मुक्त करा लिया है। अभियुक्त गो तस्करी, पशु क्रूरता आदि का अभ्यस्त अपराधी हैं। अभियुक्त पर जनपद मथुरा में गो तस्करी, पशु क्रूरता गो तस्करी, गुण्डा एक्ट, हत्या का प्रयास पुलिस मुठभेड, अवैध शस्त्र आदि के लगभग 11 अभियोग पंजीकृत हैं।
मृत पशुओं को बर्फ लगाकर ले जा रहे थे कटान को
ट्रक से बरामद भैंस में तीन मृतक मिलीं। इन की मौत ट्रक में दम घुटने से नहीं हुई। तस्करों ने मृत पशुओं को ही कटान के लिए ट्रक में लादा था। शव सड़े गले नहीं इसके लिए बर्फ लगा कर मृत पशुओं को रखा गया था। काटने के बाद उसका मांस बेच दिया जाता। यह बेहद घातक हो सकता है। बीमार से मरे पशु का मांस इंसान को भी बीमार कर सकता है।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading