September 3, 2026
सी टाइम्स
खेल

कबड्डी लीग में शेखावाटी किंग और चंबल पाइरेट्स के बीच होगा खिताबी मुकाबला

जयपुर ,30 सितंबर । केईआई रियल कबड्डी लीग सीजन 2 में शेखावाटी किंग और चंबल पाइरेट्स टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जायेगा।
लीग के सेमीफाइनल मैचो में जयपुर जगुआर बनाम शेखावाटी किंग और सिंह सूरमा बनाम चंबल पाइरेट्स के बीच दो रोमांचक मुकाबले हुए। इस सीजन की मजबूत टीम जयपुर जगुआर को शेखावाटी किंग ने जमकर पाला दिया और आखिर में 13 अंकों के अंतर से हरा दिया। मैच में स्कोर शेखावाटी किंग 50 और जयपुर जगुआर 37 अंक रहा। मैन ऑफ द मैच शेखावाटी किंग के लक्ष्य रहे।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में कोर्ट पर उतरी सिंह सूरमा और चंबल पाइरेट्स के बीच जबरदस्त खेल देखने को मिले जिसमे चंबल ने शुरू से मैच पर मजबूत पकड़ बनाए रखी। मैच के शुरुआत में चंबल बड़े स्कोर पर पहुंच गई जबकि सूरमा संघर्ष करती दिखी। लेकिन दूसरे हाफ में चंबल ने जबरदस्त वापसी करते हुए सूरमा को कडी टक्कर दी। लेकिन यह फासला बढ़ता गया और अंत में चंबल पाइरेट्स ने 15 अंकों के अंतर से मैच जीत लिया। मैच में स्कोर सिंह सूरमा 30 और चंबल पाइरेट्स 45 अंक रहा। मैन ऑफ द मैच चंबल पाइरेट्स के दीपक रहे।
मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने कबड्डी के साथ इंडियन आइडियल फेम और बॉलीवुड सिंगर स्वरूप खान के लाइव कंसर्ट का जमकर आनंद लिया। स्वरूप खान ने बॉलीवुड और राजस्थानी गीतों के अलावा अपने लेटेस्ट सॉन्ग बालम-बालम पर जैसे ही प्रस्तुति दी पूरा स्टूडियो तालियों से गूंज उठा। दर्शक खुद को नहीं रोक पाए और खड़े होकर स्वरूप की ताल से ताल मिलाते दिखे। Óबालम-बालमÓ एलबम के प्रोड्यूसर अमोल डांगी ने भी स्वरूप खान के साथ मिलकर अपनी परफॉर्मेंस से संगीत और आवाज के जादू को साकार कर दिया। संगीत से सजी शाम स्वरूप की सुरीली आवाज और कबड्डी लवर्स के जोशीले अंदाज से यादगार बन गयी।

अन्य ख़बरें

नितीश रेड्डी की गेंदबाजी क्षमता पर सवाल, सुंदर को समर्थन का फायदा उठाना चाहिए: एस. बद्रीनाथ

Newsdesk

एमएस धोनी का ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में खेलना ही आदर्श होगा: एस. बद्रीनाथ

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading