September 3, 2026
सी टाइम्स
खेल

नितीश रेड्डी की गेंदबाजी क्षमता पर सवाल, सुंदर को समर्थन का फायदा उठाना चाहिए: एस. बद्रीनाथ

नई दिल्ली,भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन टी20 मैचों की सीरीज शुरू होनी है। इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। पूर्व बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किए जाने पर सवाल उठाया है।बद्रीनाथ ने वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हेड कोच गौतम गंभीर की भूमिका को अहम माना है। पूर्व बल्लेबाज ने सुंदर को लगातार मिल रहे समर्थन और नितीश कुमार रेड्डी की ऑलराउंड क्षमता पर भी सवाल उठाया।

अपने यूट्यूब चैनल पर बद्रीनाथ ने कहा, “पहली नजर में, कोच के पसंदीदा खिलाड़ी वापस आ गए हैं। वाशिंगटन सुंदर को भारतीय क्रिकेट में जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। उन्हें इसका सच में इस्तेमाल करने की जरूरत है।”नितीश रेड्डी पर बद्रीनाथ ने कहा, “मैं उन्हें शीर्ष स्तर का ऑलराउंडर नहीं मानता। इसकी वजह उनकी गेंदबाजी है। मुझे लगता है कि वह एक बल्लेबाज हैं और गेंद से उतने बेहतर नहीं हैं।”

टी20 टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी को बद्रीनाथ ने सकारात्मक माना। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स को देखते हुए टीम में उनकी वापसी अहम है। यह भी हो सकता है कि बुमराह ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलने की इच्छा बीसीसीआई की चयन समिति और गंभीर के सामने जाहिर की हो। इसकी वजह उनका लंबे समय टी20 फॉर्मेट नहीं खेलना हो सकता है।

 

अन्य ख़बरें

एमएस धोनी का ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में खेलना ही आदर्श होगा: एस. बद्रीनाथ

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

Newsdesk

यूएस ओपन: सोफिया केनिन को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं जेसिका पेगुला

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading