23.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पत्नी की गैरमौजूदगी में लड़की ने पुलिसवाले के घर आकर किया यह काम, केस दर्ज

मुरादाबाद,। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस का एक जवान को हरियाणा की महिला ने ‘हनी ट्रैप’ का शिकार बनाकर जवान का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे चार लाख रुपये ऐंठ लिये। पीड़ित पुलिसकर्मी की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि मुरादाबाद में तैनात पुलिसकर्मी से फेसबुक पर युवती से दोस्ती होने के बाद वह कुछ समय पहले उसकी पत्नी की गैरहाजरी में उसके घर आयी।
युवती ने सिपाही का एक अश्लील वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर सिपाही से चार लाख रुपये भी ऐंठ लिये। इसके बाद भी युवती ने सिपाही ने पैसों की मांग की तब पीड़ित सिपाही ने इसकी जानकारी अपनी पत्नी को दी।
फेसबुक पर हुई थी लड़की से दोस्ती
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि संदीप कुमार ने 2016 में फेसबुक पर रितिका रोहिल्ला नाम की लड़ी को जोड़ा था। दोनों के बीच बातचीत के दौरान घनिष्ठता हो गई थी। मूल रूप से हरियाणा में झज्जर जिले में बिठला की निवासी आरोपी महिला फिलहाल अपने पति के साथ उत्तराखंड के रुद्रपुर में रह रही है। आरोप है कि सिपाही को उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में सिपाही के अश्लील फोटो ले लिए। इसके बाद वह संदीप की 03 तोला सोने के जेवर और 45 हजार रुपये लेकर फरार हो गई। बाद में सिपाही को ब्लैकमेल करने की गरज से उसका वीडिओ वायरल करने की धमकी देकर आरोपी महिला ने अपने पति के साथ मिलकर संदीप से समय समय पर 04 लाख रुपये ऐंठ लिये। महिला की पैसों की मांग बढ़ कर अब 10 लाख रुपये तक पहुंचने पर संदीप ने अपनी पत्नी के सहयोग से पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करायी है।

अन्य ख़बरें

एआई से साइबर और अंतरिक्ष तक, भविष्य की जंग पर तीनों सेनाओं का मंथन

Newsdesk

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 2030 तक 5 बिलियन डॉलर व्यापार का लक्ष्य: विदेश सचिव

Newsdesk

मोहन भागवत के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल; सिब्बल बोले-भारत में विविधता की रक्षा पर कभी नहीं उठाई आवाज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading