26.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

हैदराबाद में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, भीड़ पर फेंका जाना था बम, जिंदा ग्रेनेड के साथ तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली 2 अक्टूबर (आरएनएस)। हैदराबाद में पुलिस ने पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम कर दी है। पुलिस ने यहां तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनका इरादा भीड़भाड़ वाली जगहों पर ग्रेनेड फेंकने का था। हैदराबाद पुलिस ने इन तीन लोगों को जिंदा ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया है। इन तीनों लोगों की पहचान अब्दुल जाहेद, मोहम्मद समीउद्दीन और माज़ हसन फारूक के रूप में हुई है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि इनमें से एक अब्दुल जाहेद पहले भी आतंकी गतिविधि में शामिल रहा है। इसके अलावा वह आईएसआई और लश्कर ए तैयबा के साथ नियमित संपर्क में था।
पुलिस ने बाताया है कि जाहेद को ये हैंड ग्रेनेड्स पाकिस्तान के हैंडलर्स से मिले थे। वह अपने ग्रुप के मेंबर के जरिए सार्वजनिक समारोहों को निशाना बनाते हुए इन हैंड ग्रेनेड को फेंकने की योजना बना रहा था, जिससे शहर में आतंक और सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया।
वहीं दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर में भी आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। इस बीच पुलवामा जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के दल पर आतंकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया, जबकि सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एस जयशंकर ने साधा था पाकिस्तान पर निशाना
उन्होंने कहा कि हमले की घटना दक्षिणी कश्मीर जिले के पिंगलाना इलाके में हुई। कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट किया, पुलवामा के पिंगलाना में सीआरपीएफ और पुलिस के संयुक्त दल पर आतंकियों ने गोलीबारी की। इस आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को मौके पर रवाना किया गया है और इलाके की घेराबंदी की जा रही है।

अन्य ख़बरें

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Newsdesk

सोनिया गांधी ने शेयर किया कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading