37.9 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

महिंद्रा ने लॉन्च की New XUV300 Turbo Sport, सिर्फ 5 सेकेंड में पकड़ लेती है 60 kmph की स्पीड

मुंबई 08 Oct. : ऑटोमोबाइल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने  एक्सयूवी 300 टर्बोस्पोर्ट सीरीज को लॉन्च किया। यह पहली एसयूवी है, जिसमें बिल्कुल नया 1.2 एल एमस्टालियन टीजीडीआई इंजन दिया गया है। एक्यूवी 300 में नई पेशकश के साथ पहले से मौजूद डीजल और पेट्रोल टर्बो सीरीज और नई टर्बोस्पोर्ट सीरीज में से अपनी पसंद चुन पाएंगे।एक्सूयवी 300 टीजीडीआई की कीमत 10.35 लाख रुपये से शुरू होगी और इसके टॉप मॉडल की कीमत 12.90 लाख रुपये होगी। एक्सयूवी 300 का नया वेरिएंट पांच सेकंड में 0-60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पर पहुंच जाता है।महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट डेवलपमेंट प्रेसिडेंट आर वेलुसामी ने कहा, टीजीडीआई पावरट्रेन द्वारा संचालित नई टर्बोस्पोर्ट श्रृंखला को रोमांचक ड्राइविंग अनुभव प्राप्त करने वाले युवाओं के लिए विकसित किया गया है। इसे एड्रेनालाईन-पैक एसयूवी की तलाश करने वाले ग्राहकों के लिए प्रदर्शन, सुरक्षा, आराम और शैली में बढ़त प्रदान करने के लिए बनाया गया है।

अन्य ख़बरें

देश की आर्थिक स्थिति पर चर्चा के लिए संसदीय समिति की जल्द होगी बैठक

Newsdesk

‘पीएम विकसित भारत रोजगार योजना’ भविष्य के भारत के लिए तैयार कर रही मजबूत वर्कफोर्स: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण और व्यापार में सुगमता के लिए मजबूत परीक्षण अवसंरचना अत्यंत महत्वपूर्ण है: प्रल्हाद जोशी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading