September 2, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अनन्या पांडे ने पूरी की खो गए हम कहां की शूटिंग

अनन्या पांडे अपनी अपकमिंग फिल्म खो गए हम कहां की शूटिंग पूरी कर ली है। शूटिंग खत्म करने की जानकारी खुद अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से दिया है। बता दें कि इस फिल्म में अनन्या के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और आदर्श गौरव भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। अनन्या पांडे ने फिल्म की रैप-अप की घोषणा करते हुए एक थैंक्यू नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर अर्जुन वरेन सिंह सहित अपने को-स्टार्स और फिल्म क्रू मेंबर्स को धन्यवाद कहा है। अनन्या ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीर शेयर की है। पहली तस्वीर में वह डायरेक्टर को गले लगाते हुए दिख रही हैं। दूसरी तस्वीर में वह सिद्धांत चतुर्वेद और आदर्श गौरव के साथ दिखाई दे रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनन्या ने कैप्शन में लिखा, मेरे लड़के.. हमने एक फिल्म बनाई है.. यह खो गए हम कहां पर एक रैप है। सबसे संतोषजनक, पौष्टिक, खोजपूर्ण और कैथेरिक अनुभव। मुझे नहीं पता था कि इतने सारे लोगों को एक साथ प्यार करना संभव है, लेकिन सेट पर मुझे हर दिन यही महसूस होता है, इस फिल्म से जुड़े हर एक व्यक्ति के लिए खास कर अर्जुन वरेन सिंह (डायरेक्टर) को धन्यवाद क्योंकि उन्होंने मुझे चुना। हर कदम पर मेरा हाथ पकड़ कर वैसे, इसे इतना सहयोगी बनाना और सेट पर बेहतरीन ऊर्जा लाना.. मुझे आशा है कि मैंने आपको गौरवान्वित किया है सिद्धांत चतुर्वेद और आदर्श गौर। यह पागल है कि हम इस यात्रा के माध्यम से हमारे पात्र कितने बन गए हैं, मुझे लगता है कि वे आप दोनों के साथ इतनी मजबूती से बंधन साझा करते हैं। इसके साथ अनन्या अपनी पोस्ट के आखिरी में फिल्म से जुड़े हर शख्स को थैंक्यू कहा है। आपको बता दें कि खो गए हम कहां की शूटिंग खत्म करने के बाद अनन्या ड्रीम गर्ल-2 की शूटिंग में बिजी हो चुकी हैं। इस फिल्म में अनन्या पहली बार पहली बार एक्टर आयुष्मान खुराना के साथ देखी जाएंगी। इस फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य कर रहे हैं और एकता कपूर प्रोड्यूस इसे कर रही हैं।

अन्य ख़बरें

जिस माथे को छिपाने के लिए साधना ने कटवाए थे बाल, वही हेयरस्टाइल बना एक्ट्रेस की पहचान

Newsdesk

कन्नड़ सुपरस्टार सुदीप संजीव कैसे बने ‘सुदीप किच्चा’; टीवी से की थी करियर की शुरुआत

Newsdesk

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading