जबलपुर। नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा जी ने जानकारी देते हुए बताया है कि जबलपुर की बदहाल सड़कों एवं निर्माण कार्यों में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस पार्षद दल एवं पश्चिम विधानसभा के समस्त ब्लॉक पदाधिकारियों द्वारा आज सूपाताल से मेडिकल मेन रोड तक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सड़क पर झाड़ू लगाकर अनोखे तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सूपाताल से मेडिकल मेन रोड का निर्माण हुए महज 8 से 10 महीने ही हुए हैं, लेकिन सड़क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह डामर उखड़ गया है, गिट्टी और बजरी बाहर निकल आई है तथा सड़क पर धूल के गुबार उड़ रहे हैं। इसके चलते राहगीरों, वाहन चालकों एवं आसपास के रहवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसी के विरोध में कांग्रेस पार्षद दल एवं पश्चिम विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारियों ने सड़क पर झाड़ू लगाकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने संदेश दिया कि जनता के पैसों से बनने वाली सड़कें यदि कुछ ही महीनों में बदहाल हो जाएं और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौन रहें, तो कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
कांग्रेस ने महापौर एवं क्षेत्रीय विधायक से मांग की कि खस्ताहाल सड़कों की तत्काल जांच कराई जाए, दोषी ठेकेदारों एवं जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए तथा घटिया निर्माण वाली सड़कों का पुनः गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जाए। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा, उपनेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डु नबी, पार्षद अनुपम जैन, पार्षद श्रीमती तुलसा लखन प्रजापति, पार्षद कलीम खान, पार्षद प्रमोद पटेल, सांसद प्रतिनिधि ताहिर अली, सलिल चौकसे, सचिन बाजपेई, अभिषेक पाठक, बलवंत सिंह गुर्जर, अखिलेश शर्मा, मिंटू मिश्रा, विवेक जैन, श्रेष्ठ ठाकुर, मोइन उस्मानी, मोहित प्यासी, आलोक उपाध्याय, फहीम खान, राम सोंधिया, गौरव मिश्रा, पुरुषोत्तम गिरी गोस्वामी, दुर्गेश पाठक, प्रतीक चौकसे, रूपेश पाठक, आशू अली, कंजा जवाहर, अली कादरी, मुबारक अली कादरी, इसरार अहमद, स्नेहा सिंगार, शलभ शुक्ला, उमेश अवस्थी, आलोक गुप्ता, अशोक यादव, श्याम सोलंकी, मिथुन शिवहरे, नीरज राज शुक्ला, शेषनारायण पाराशर आदि उपस्थित रहे।


