22.8 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तथ्य स्वीकारना संस्कृति, सुधार की पहल ही प्रगति : सुधीर अग्रवाल

वैश्य महासम्मेलन का संभागीय पदाधिकारी सम्मेलन आयोजित
जबलपुर। वैश्य महासम्मेलन का संभागीय सम्मेलन गत दिवस आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान 102 नए सदस्यों ने वैश्य महासम्मेलन की सदस्यता ग्रहण की।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने कहा कि परीक्षा संसार की, प्रतीक्षा परमात्मा की और समीक्षा स्वयं की करना प्रकृति का हिस्सा है। तथ्यों को स्वीकार करना संस्कृति है, जबकि उनमें आवश्यक सुधार करना ही वास्तविक प्रगति है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान दास अग्रवाल ने की। संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि संदेश जैन ने संगठन की वर्तमान संरचना, विस्तार और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी सुनील कोठारी ने स्वागत उद्बोधन दिया।
संभागीय अध्यक्ष संजय साहू ने संगठन की संभागीय गतिविधियों एवं प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी प्रस्तुत की। सम्मेलन में जबलपुर महानगर, जबलपुर ग्रामीण और नरसिंहपुर जिले से उपस्थिति दर्ज कराई।

संदीप जैन सहित 21 पार्षदों का सम्मान

सम्मेलन के दूसरे सत्र में जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष संदीप जैन का सम्मान किया गया। इसके अलावा संभाग की विभिन्न नगरपालिकाओं और नगर परिषदों में नवनियुक्त एवं मनोनीत 21 वैश्य पार्षदों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति जैन, संभागीय महिला इकाई प्रभारी आभा साहू, महिला इकाई अध्यक्ष साधना बडकुल, जबलपुर महानगर जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जबलपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष विमल जैन, नरसिंहपुर जिला अध्यक्ष अजय जैन, संभाग युवा इकाई अध्यक्ष जिनेंद्र देव गुप्ता, युवा इकाई प्रभारी अतुल चौरसिया, जबलपुर ग्रामीण महिला जिला अध्यक्ष छाया जैन, जबलपुर महानगर महिला अध्यक्ष आभा जैन और नरसिंहपुर युवा इकाई जिला अध्यक्ष आयुष कठल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन रामजी अग्रवाल ने किया तथा आभार प्रदर्शन संभाग महामंत्री जितेंद्र गुप्ता ने किया।

अन्य ख़बरें

सूपाताल से मेडिकल मेन रोड तक कांग्रेस पार्षद दल ने किया प्रदर्शन, गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मांग

Newsdesk

पमरे भारत स्काउट एवं गाइड के सदस्यों द्वारा सीपीआर, बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के तरीके सीखे

Newsdesk

गांवों को विवाद विहीन बनाने की ओर एक सार्थक पहल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading