July 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

इमरान खान को झटका, पाकिस्तान चुनाव आयोग ने पांच साल के लिए अयोग्य करार दिया

लाहौर ,21 अक्टूबर। पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने आज पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पांच साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया। इसके साथ ही उनकी संसद सदस्यता भी खत्म कर दी गई है। यह फैसला आने के तुरंत बाद चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर किसी ने फायरिंग कर दी। यह नहीं पता चल सका कि फायरिंग किसने की है।
ईसीपी ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि पीटीआई अध्यक्ष अब नेशनल असेंबली के सदस्य नहीं हैं। चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रेड जोन बनाया गया है, जिसमें लगभग 1,100 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं, पाकिस्तान के मुख्य चुनाव आयुक्त सिकंदर सुल्तान रजा की अध्यक्षता वाली 4 सदस्यों की बेंच ने इमरान की सदस्यता को लेकर फैसला सुनाया था। फैसले के बाद चुनाव आयोग के दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी लेकिन इसके बाद भी आयोग के बाहर फायरिंग हो गई।

अन्य ख़बरें

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी, छह महीने में 257 सांप्रदायिक घटनाएं दर्ज: रिपोर्ट

Newsdesk

जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप: सुनामी की चेतावनी जारी, दक्षिण कोरिया में भी महसूस हुए झटके

Newsdesk

वाशिंगटन में ट्रंप से मिलेंगे नेतन्याहू, ईरान और क्षेत्रीय सुरक्षा पर होगी चर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading