27.5 C
Jabalpur
October 2, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बांदा : सड़क दुर्घटना में गर्भवती मां और बेटे की दर्दनाक मौत

बांदा, 31 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र में रविवार को एक कार और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार गर्भवती महिला व उसके 06 वर्षीय पुत्र की मृत्यु हो गई। इस घटना में बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि टोला गांव के संजय की 30 वर्षीया पत्नी मिथलेश कुमारी अपने 6 वर्षीय बच्चे आशिवत को लेकर बाइक से स्वास्थ्य परीक्षण के लिये बबेरू अस्पताल जा रही थी। बाइक विपिन नामक युवक चला रहा था। गांव के नजदीक मोड़ पर एक अनियंत्रित कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गये।
स्थानीय लोगों ने तत्काल तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां आशिवत को मृत घोषित कर दिया गया। कुछ समय बाद उपचार के दौरान मिथिलेश कुमारी की भी मृत्यु हो गई। घायल बाइक चालक युवक विपिन की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अन्य ख़बरें

आरडीवीवी के कुलसचिव का तबादला, गुना भेजे गए

Newsdesk

13 आरोपी बरी होने के बाद खुला रास्ता, शिकायतकर्ता ने भी बदला रुख

Newsdesk

644.85 करोड़ की मंजूरी के बाद हाईकोर्ट सख्त, कहा- अब कागजों से बाहर निकालें न्यायिक भवनों के प्रोजेक्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading