May 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

चाचा चौधरी कॉमिक बुक में दिखेंगे कैटरीना कैफ की फोन भूत के किरदार

कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म फोन भूत 4 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है। यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। अब फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने अहम घोषणा की है। इस फिल्म के किरदार प्रसिद्ध कॉमिक बुक चाचा चौधरी में प्रकाशित किए जाएंगे। इसके लिए एक्सेल एंटरटेनमेंट ने कॉमिक बुक निर्माता डायमंड टून्स के साथ साझेदारी की है। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ट्विटर पर इस संबंध में घोषणा की है। प्रोडक्शन कंपनी ने एक पोस्टर शेयर करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, एक रोमांचक मिशन पर फोन भूत की टीम में शामिल होने की राह पर है चाचा चौधरी। मेकर्स द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में फिल्म के किरदार कॉमिक अवतार में दिखे हैं। इस पोस्टर में चाचा चौधरी और साबू के अलावा कैटरीना, ईशान और सिद्धांत को जगह दी गई है। यह पहली बार नहीं है जब एक्सेल एंटरटेनमेंट ने डायमंड टून्स के साथ डील की है। इससे पहले फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी ने फुकरे रिटर्न्स के लिए इस प्रकाशक के साथ हाथ मिलाया था। इस डील के तहत फुकरे रिटर्न्स के सभी किरदारों को चाचा चौधरी कॉमिक्स में प्रकाशित किया गया था। फुकरे रिटर्न्स 2017 में रिलीज हुई थी, जिसमें अली फजल, वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा दिखे थे। डायमंड टून्स के निदेशक मनीष वर्मा ने कहा, बुक सीरीज चाचा चौधरी और फोन भूत के इस विशेष संस्करण के लिए एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ साझेदारी करके हमें खुशी हो रही है। चाचा चौधरी एक ऑलराउंडर होने के नाते प्रासंगिक रूप से हमारे जीवन के लगभग सभी पहलुओं को जोड़ते हैं। उनका मानना है कि फोन भूत का कॉमिक अवतार आठ साल से 80 साल के उम्र के सभी लोगों को पसंद आएगा। फोन भूत में कैटरीना भूत के किरदार में नजर आएंगी। ट्रेलर में उनके अंदाज को फैंस ने सराहा था।फिल्म में शीबा चड्ढा और जैकी श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं। रवि शंकरन और जसविंदर सिंह बाथ ने इसकी कहानी लिखी है। कोरोना महामारी के कारण अन्य फिल्मों की तरह इस फिल्म के प्रोजेक्ट में भी देरी हुई है। पहले यह फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी। दिसंबर, 2020 में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। कैटरीना जल्द ही सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगी। सिद्धांत पिछली बार गहराइयां में नजर आए थे। वह युधरा और फिल्म खो गए हम कहां में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। ईशान फिल्म पिप्पा को लेकर सुर्खियों में हैं।

अन्य ख़बरें

एनजीएमए में तस्वीरों के जरिए जीवंत हुआ बॉलीवुड का सुनहरा इतिहास

Newsdesk

फोर्स’ डायरेक्टर की डिमांड पर हर्षवर्धन राणे की जबरदस्त तैयारी, 6 महीने में बढ़ाया 12 किलो वजन

Newsdesk

जख्म मेरी कहानी बयां करते हैं…’ राजश्री देशपांडे ने शेयर कीं मार्मिक तस्वीरें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading