34 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भोजपुरी फिल्म घातक का फस्र्ट लुक आउट

पटना, 2 जुलाई (IN)। अभय सिन्हा और टीनू वर्मा प्रस्तुत यशी फिल्म्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनने वाली पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म घातक का फस्र्ट लुक जारी कर दिया गया। इसमें पवन सिंह का लुक फिल्म के नाम की तरह घातक है और आकर्षक भी है।

उनके साथ फिल्म मेहंदी लगा के रखना 3 से चर्चा में आई साउथ की अभिनेत्री सहर आफसा नजर आ रही हैं। टीनू वर्मा भी इस लुक में मुख्य आकर्षण हैं।

इस फिल्म के प्रोड्यूसर अभय सिन्हा ने बताया कि लॉकडाउन के बाद आने वाले भोजपुरी की सबसे पहली फिल्म घातक होगी। उन्होंने कहा, यह साल की सबसे बड़ी एक्शन फिलम होगी, जिसके रिलीज और ट्रेलर आउट की तारीख भी हम जल्द ही बताएंगे। इस फिल्म में यूनिक एक्शन के साथ रोचक पटकथा मुख्य आकर्षण है।

फिल्म के निर्देशक टीनू वर्मा ने बताया कि अभी फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम जोर-शोर से चल रहा है। इस फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज किया जाएगा।

फिल्म के को – प्रोड्यूसर निशांत उज्‍जवल ने बताया कि फिल्म में पवन सिंह और सहर आफ्सा के साथ अमित शुक्ला, अमित अर्थबचन, संजीव मिश्रा, धामा वर्मा, मनीष चतुर्वेदी नजर आएंगे। साथ ही स्पेशल गाने में चांदनी सिंह, ग्लोरी मोहन्ता, नीतिका जायसवाल का भी एपीयरेंस फिल्म में मुख्य आकर्षण होगा।

–IN

अन्य ख़बरें

वायु सेना स्वदेशी कामिकेज ड्रोन करेगी विकसित, 16,000 फीट की ऊंचाई पर भर सकेंगे उड़ान

Newsdesk

कामाख्या मंदिर में 22 जून से शुरू होगा अंबुबाची मेला, तीन दिन बंद रहेंगे कपाट

Newsdesk

खबर पांच

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading