26.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

मधुर भंडारकर की अगली फिल्म इंडिया लॉकडाउन में दिखेंगी आयशा एस एमन

फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर की अगली फिल्म इंडिया लॉकडाउन की रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है. मधुर भंडारकर की यह फिल्म लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई है. लॉकडाउन के परेशानियों से जूझती 4 जिंदगियों की कहानी है फिल्म इंडिया लॉकडाउन.यह फिल्म 2 दिसंबर 2022 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी. मधुर भंडारकर ने इस फिल्म को लॉकडाउन के दौरान शूट किया था. इस फिल्म में 4 मुख्य किरदारों की अलग-अलग कहानी के जरिए भारत में कोरोना महामारी के दौरान लगे पहले लॉकडाउन की कहानी को बयां किया है. इसी में से एक ट्रैक में ऐक्ट्रेस श आयशा एस एमन सेक्स वर्कर का रोल प्ले कर रही हैं. उनके जरिए महामारी के दौरान सेक्स वर्करों की दुर्दशा पर फोकस किया गया है.मधुर भंडारकर के साथ अमित जोशी और आराधना साह द्वारा लिखित, इंडिया लॉकडाउन उन अलग-अलग व्यक्तियों के जीवन की पड़ताल करती है, जो कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन में एक अनपेक्षित नाटकीय स्थिति में फंस गए हैं. आपको बता दें, ये फिल्म डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियो) द्वारा प्रस्तुत और भंडारकर एंटरटेनमेंट, प्रणव जैन, धवल जयंतीलाल गड़ा और अक्षय जयंतीलाल गड़ा द्वारा निर्मित है.

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading