July 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

वुहान : प्रारंभिक कोरोना वायरस मामलों की चिकित्सक फाइलों को सार्वजनिक किया गया

News from CRI (17th April).

बीजिंग, 19 अप्रैल (आईएएनएस)| चीन के वुहान शहर में प्रारंभिक नोवेल कोरोनावायरस मामलों की चिकित्सक फाइलों को हाल ही में सार्वजनिक किया गया। चीन में सबसे पहले महामारी की रिपोर्ट करने वाली डाक्टर चांग चीश्येन ने इन मामलों का प्रारंभिक निदान किया।

पिछले साल 26 से 29 दिसंबर तक हुपेइ प्रांत के परंपरागत चिकित्सा और पश्चिमी चिकित्सा के मिश्रित अस्पताल के रिस्पेरेटरी विभाग की डाक्टर चांग चीश्येन ने सात अकारण निमोनिया मामले देखे। उन्हें सबसे पहले महामारी का आसार दिखा और अस्पताल को दो बार रिपोर्ट दीं, जिसके बाद महामारी की रोकथाम का बिगुल बजा।

महामारी के सिंहावलोकन करते हुए डॉ. च्यांग चीश्येन ने कहा कि शुरू में लगा कि वह शायद संक्रमण फैलाने वाला रोग था, लेकिन बाद में देखा गया कि उसके फैलने की शक्ति बहुत मजबूत है, फैलने का दायरा बहुत बड़ा है और बीमारी बहुत गंभीर है।

डॉ. च्यांग चीश्येन ने कहा कि स्थानीय बीमारी रोकथाम और नियंत्रण केंद्र की प्रतिक्रिया बहुत तेज थी। उन्होंने 27 दिसंबर को मामलों की रिपोर्ट की। उस दिन दोपहर बाद ही केंद्र के लोगों ने अस्पताल आकर संक्रमणकारी रोग की जांच शुरू की। 29 दिसंबर को फिर एक बार रिपोर्ट करने के बाद केंद्र के लोग फिर आये।

डॉ. च्यांग चीश्येन ने कहा कि रोग की पहचान के लिए एक प्रक्रिया होती है। इसका साफ पता लगने से पहले कुछ कहा नहीं जा सकता। इस पर हमें वैज्ञानिक और सावधान रुख अपनाना चाहिए।

अन्य ख़बरें

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों का कमाल, पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में पहली बार किया यह कारनामा

Newsdesk

कुमामोटो में भूकंप से हुई तबाही पर पीएम मेलोनी ने जताया दुख, जापान को मदद का दिया भरोसा

Newsdesk

ट्रंप से मिले जेलेंस्की और नेतन्याहू, यूक्रेन युद्ध और ईरान संकट पर हुई अहम बातचीत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading