31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

दुलकर और सनी देओल की चुप अब ओटीटी पर, 25 नवंबर को जी5 पर रिलीज होगी फिल्म

दुलकर सलमान और सनी देओल अभिनीत फिल्म चुप को दर्शकों और समीक्षकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। फिल्म की कहानी से लेकर इसमें कलाकारों के अभिनय तक की काफी तारीफ हुई। दर्शक पिछले काफी समय से इसकी ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने वाला है। अब जो दर्शक फिल्म को सिनेमाघरों में देखने से चूक गए, वे ओटीटी पर इसका लुत्फ उठा पाएंगे।चुप 25 नवंबर, 2022 को जी5 पर आएगी। जी5 ने ट्वीट किया, सिनेमा के प्यार के लिए वो उन सभी को चुप करा देंगे, जो फिल्मों की आलोचना करने के लिए अपनी ताकत का दुरुपयोग करते हैं। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर चुप ट्रेंड हो रहा है, वहीं दुलकर और सनी के प्रशंसक इस खबर से बेहद खुश हैं। खबर है कि यह फिल्म ओटीटी पर हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी। चुप में सस्पेंस, थ्रिलर और रोमांस कूट-कूटकर भरा हुआ है। इसमें काफी कुछ अलग किया गया है। जैसे सीरियल किलर अपनी गर्लफ्रेंड को कागज के फूल देता है। पुरानी फिल्म के गाने भी इस्तेमाल किए गए हैं। इसका कॉन्सेप्ट बहुत अलग है। चुप का निर्देशन आर बाल्की ने किया है। यह 23 सितंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। दिलचस्प बात यह है कि अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म से बतौर म्यूजिक कंपोजर बॉलीवुड में कदम रखा है। चुप में यूं तो हर कलाकार ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन सबसे ज्यादा तारीफें दुलकर ने बटोरीं। उन्होंने इसमें एक फूल बेचने वाले का किरदार निभाया, वहीं सनी इसमें एक पुलिसवाले की भूमिका में दिखे। फिल्म में श्रेया धनवंतरी के काम की भी तारीफ हुई। वह इसमें एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट बनी हैं, लेकिन इन सब पर अभिनय के मामले में दुलकर भारी पड़े हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनके किरदार और अभिनय की भर-भर के तारीफ की। दुलकर की अगली फिल्म किंग ऑफ कोठा काफी चर्चा में है। यह एक मलयालम गैंगस्टर फिल्म है, जिसका निर्देशन अभिषेक जोशी ने किया है। इसमें दुलकर एक गैंगस्टर के किरदार में नजर आने वाले हैं। दूसरी तरफ सनी की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह गदर 2 में दिखाई देंगे। वह संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक एक्शन फिल्म पर भी काम कर रहे हैं। फिल्म अपने 2 भी उनके खाते से जुड़ी है।

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading