23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

गुजरात चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू, पीएम व गृहमंत्री ने की बड़ी संख्या में मतदान की अपील

नई दिल्ली, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)| गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए राज्य की 89 विधान सभा सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। मतदान शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में वोट देने की अपील की है। गृह मंत्री अमित शाह ने भी लोगों से भारी तादाद में मतदान की अपील की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से बढ़ चढ़कर मतदान करने की अपील करते हुए ट्वीट कर कहा, आज गुजरात चुनाव का पहला चरण है। मैं आज मतदान करने वाले सभी लोगों, विशेष रूप से पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान करता हूं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से भारी तादाद में वोट करने की अपील करते हुए ट्वीट कर कहा, पिछले दो दशकों में गुजरात विकास और शांति का पर्याय बना है, जिसपर हर भारतीय को गर्व है। यह गुजरातवासियों द्वारा चुनी मजबूत सरकार के कारण संभव हो पाया। मैं प्रथम चरण के मतदाताओं से अपील करता हूं कि इस विकासयात्रा को जारी रखने के लिए भारी संख्या में मतदान करें।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading