32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

एनआईए को लॉरेंस बिश्नोई की और 4 दिन की रिमांड मिली

नई दिल्ली, 3 दिसंबर (आईएएनएस)| दिल्ली की एक विशेष अदालत ने शनिवार को गैंगस्टर-आतंकवादी गठजोड़ मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की हिरासत चार दिनों के लिए बढ़ा दी। बिश्नोई को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। एनआईए ने उसकी और 10 दिन की हिरासत मांगी थी। हालांकि दलील सुनने के बाद अदालत ने एनआईए को और चार दिन की हिरासत दे दी।

पिछले हफ्ते एनआईए ने कई राज्यों में छापेमारी की थी और बिश्नोई को गिरफ्तार किया था।

पूछताछ के दौरान एनआईए को आतंकी और गैंगस्टर कनेक्शन की साजिशों के बारे में पता चला।

एनआईए ने कहा था, “जांच से पता चला है कि लॉरेंस अपने भाइयों सचिन और अनमोल बिश्नोई और गोल्डी बराड़, कला जथेरी, काला राणा, बिक्रम बराड़ और संपत नेहरा सहयोगियों के साथ ड्रग्स व हथियारों की तस्करी के माध्यम से ऐसी सभी आतंकवादी/आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए व्यापक जबरन वसूली कर धन जुटा रहे थे।

एनआईए ने दावा किया है कि बिश्नोई के नेतृत्व में आतंकवादी-गैंगस्टर-और-ड्रग तस्कर सिंडिकेट कई लक्षित हत्याओं और व्यापारियों, डॉक्टरों सहित पेशेवरों की जबरन वसूली में शामिल था और इससे बड़े पैमाने पर जनता में डर और आतंक फैल गया था।

इस तरह की सभी आपराधिक गतिविधियां स्थानीय घटनाएं नहीं थीं, बल्कि देश के भीतर और बाहर दोनों जगह सक्रिय आतंकवादियों, गैंगस्टरों, मादक पदार्थो की तस्करी के कार्टेल और नेटवर्क के बीच गहरी साजिश का हिस्सा थीं।

यह पाया गया कि अधिकांश साजिशें लॉरेंस बिश्नोई द्वारा जेल के अंदर से रची गई थीं और उन्हें भारत और विदेशों में स्थित गुर्गो के एक संगठित नेटवर्क द्वारा अंजाम दिया गया था।

एनआईए ने कहा, “बिश्नोई एक दशक से अधिक समय से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में लक्षित और सनसनीखेज हत्याओं को अंजाम देने की साजिश सहित कई मामलों में शामिल रहा है और वांछित है।”

एनआईए को पता चला है कि कई पंजाबी पॉप गायक गैंगस्टरों के राडार पर थे, जो सिद्धू मूसेवाला की तरह उनकी हत्या को अंजाम देना चाहते थे। एनआईए ने यह भी दावा किया है कि गैंगस्टर पाकिस्तान से हथियार और गोला-बारूद मंगवा रहे थे।

इससे पहले नवंबर के पहले हफ्ते में एनआईए ने अपने दिल्ली स्थित मुख्यालय में दो पंजाबी गायकों दिलप्रीत ढिल्लों और मनकीरत औलख से घंटों पूछताछ की थी।

मनकीरत विदेश में रह रहा था, यह पहली बार है जब वह भारत में है।

दोनों सिंगर्स से बंबीहा गैंग और लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े सवाल पूछे गए। उनसे उनके कुछ प्रोजेक्टों के बारे में भी पूछा गया।

एनआईए ने अक्टूबर में दिवंगत मूसेवाला की सहयोगी पंजाबी पॉप गायिका अफसाना खान से पूछताछ की थी।

यूथ अकाली दल के नेता विक्की मिड्दुखेरा की मौत का बदला लेने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने कथित तौर पर मूसेवाला की हत्या कर दी। लेकिन मूसेवाला की हत्या करने से पहले पंजाबी पॉप इंडस्ट्री के कई लोगों को धमकियां दी गईं, कुछ पर हमले भी किए गए।

एनआईए के सूत्रों ने कहा कि वे गैंगस्टरों और पंजाबी पॉप उद्योग के बीच के झगड़े का भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

मूसेवाला की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस ने एक दर्जन से अधिक गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान, एजेंसियों को गैंगस्टर-आतंकवादी गठजोड़ के बारे में पता चला। गृह मंत्रालय ने मामले को गंभीरता से लिया और एनआईए को पूरी जांच करने को कहा।

सूत्रों ने दावा किया है कि आने वाले दिनों में एनआईए जांच में शामिल होने के लिए पंजाबी पॉप इंडस्ट्री के कुछ और लोगों को तलब कर सकती है।

अन्य ख़बरें

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Newsdesk

सोनिया गांधी ने शेयर किया कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading