38.3 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

नवंबर में बांग्लादेश में 463 सड़क हादसों में 554 की मौत

ढाका, 4 दिसंबर (आईएएनएस)| बांग्लादेश में नवंबर में हुई 463 सड़क दुर्घटनाओं में कुल 554 लोगों की मौत हो गई और 747 लोग घायल हो गए। रविवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। स्थानीय गैर-सरकारी संगठन रोड सेफ्टी फाउंडेशन के अनुसार, मृतकों में 78 महिलाएं और 71 बच्चे शामिल हैं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, फाउंडेशन ने कहा कि उन्होंने बांग्लादेश में नौ राष्ट्रीय दैनिकों, सात ऑनलाइन समाचार पोर्टलों और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में रिपोर्ट के आधार पर डेटा एकत्र किया है।

इसने रविवार को एक बयान में कहा कि 194 मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं में 229 लोगों की मौत हुई, जो कुल मौतों का 41.73 प्रतिशत है। इसमें कहा गया है कि इस अवधि के दौरान हुए हादसों में 123 पैदल यात्री और 79 चालक और सहायक मारे गए।

अन्य ख़बरें

जेडी वेंस ने पत्नी उषा को दिया आस्था में वापसी का श्रेय, बोले- ‘रिश्ते ने बदली मेरी सोच

Newsdesk

भारत के विदेश मंत्री जयशंकर पहुंचे मंगोलिया, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को करेंगे मजबूत

Newsdesk

ब्रिक्स एनएसए बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे ईरानी प्रतिनिधि नेजामी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading