गोराबाजार थाना क्षेत्र में कई लोगो को प्लाट दिलाने के नाम पर 72 लाख रु की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है,जहा फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू करदी है, वही इस मामले में थाना प्रभारी विजय परश्ते ने जानकारी देते हुवे बताया की गोराबाजार निवासी विजय बेन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया है की वह प्राइवेट काम एमईएस में करता है ,2019 में उसके घर के पास रहने वाले आनंद यादव ने बताया की वह प्लाटिंग का काम करता है जिसका प्रोजेक्ट गौर ग्रीन वैली में चल रहा है,वह उसे भी सस्ते दामो में प्लाट दिला देगा,जिसके बाद आनंद यादव से उक्त प्लाट खरीदा गया जिसकी पूरी पैमेंट कर दी गयी लेकिन आनंद यादव और उसके साथी के द्वारा रजिस्ट्री के नाम पर लंबे समय से उन्हें भटकाया जा रहा है,वही ऐसे लगभग 11 लोग है जिन्होंने लाखो रु देते हुए आनंद यादव से प्लाट खरीदे लेकिन पता चला की आनंद यादव के द्वारा उन्हें दूसरे के प्लाट बेच दिए गए,वही आंनद यादव के द्वारा 72 लाख रु से ज्यादा की धोखाधड़ी की गई जहा विजय बेन की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाष की जा रही है।


