May 3, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

कीर्ति कुल्हारी की शॉर्ट फिल्म रेस्ट ऑफ द नाइट 10 दिसंबर को हॉटस्टार पर आएगी

अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी जल्द शॉर्ट फिल्म रेस्ट ऑफ द नाइट में दर्शकों से रूबरू होंगी। उन्होंने अपने बैनर किंत्सुकुरॉय फिल्म्स के तहत इसे को-प्रोड्यूस किया है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की रिलीज डेट शेयर कर दी है। फिल्म 10 दिसंबर को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर दस्तक देगी। कीर्ति ने फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी दी है। प्रेरित सेठ ने फिल्म का लेखन और निर्देशन किया है। फिल्म में कीर्ति को कोरोना वायरस की महामारी के लॉकडाउन के दौरान घर में फंसी एक महिला के रूप में दिखाया गया है। घर में बंद पड़े रहने के कारण कीर्ति के कैरेक्टर को अकेलेपन और नींद की परेशानी से जूझना पड़ता है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी दर्शकों को भावुक कर देगी। इसमें कीर्ति के साथ अभिनेता विश्वास किनी भी दिखाई देंगे। फिल्म को सिनेमैटोग्राफर प्रशांत दांडेकर ने ब्लैक एंड व्हाइट में शूट किया है।

अन्य ख़बरें

भूत बंगला ने 15वें दिन भी मचाया धमाल

Newsdesk

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रितेश देशमुख की फिल्म ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई,

Newsdesk

नए टीवी एक्टर्स के पेमेंट में देरी का मुद्दा, कुनिका सदानंद ने बताई इंडस्ट्री की सच्चाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading