30.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बरगी क्रूज हादसा: सर्च ऑपरेशन में दो बच्चों के शव बरामद, मृतकों की संख्या 11 हुई

जबलपुर। बरगी बांध में गुरुवार शाम हुए क्रूज हादसे के बाद चल रहे रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन में शनिवार शाम दो बच्चों के शव बरामद किए गए हैं। बरामद शवों की पहचान चार वर्षीय विराज सोनी, पिता कृष्णा सोनी, निवासी कोतवाली और छह वर्षीय श्रीतमिल, पिता कामराज, निवासी वेस्टलैंड खमरिया जबलपुर के रूप में हुई है।

दो बच्चों के शव मिलने के बाद बरगी क्रूज हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। वहीं 9 वर्षीय श्री मयूरम और 40 वर्षीय श्री कामराज की तलाश अभी भी जारी है। प्रशासन ने लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन का दायरा और बढ़ा दिया है।

गुरुवार शाम अचानक चली तेज आंधी के कारण क्रूज पलटने की घटना हुई थी। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जिसमें 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था। इसके बाद से सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की टीमें लगातार लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं।

शनिवार को सुबह से ही बांध के गहरे पानी में डीप डाइविंग के जरिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान विधायक नीरज सिंह, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के एमडी डॉ. इलैयाराजा टी, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत भी मौके पर मौजूद रहे।

हादसे में जान गंवाने वाले कुछ लोगों के शव उनके गृह राज्यों के लिए रवाना किए गए हैं। श्रीमती मधुर मैसी, श्रीमती मरीन मैसी और चार वर्षीय त्रिशान मैसी के शव शनिवार सुबह इंडिगो की नियमित विमान सेवा से नई दिल्ली भेजे गए। वहीं श्रीमती काकुलाझी और श्रीमती सौभाग्यम अलागन के शव एयर कार्गो विमान से तमिलनाडु के कोयम्बटूर रवाना किए गए।

प्रशासन का कहना है कि लापता लोगों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा। हादसे के बाद प्रभावित परिवारों में गहरा शोक है, वहीं प्रशासन राहत और सहायता व्यवस्था में जुटा हुआ है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 7,500 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को कल मिलेगी स्कूटी, योजना पर करीब ₹200 करोड़ का प्रावधान

Newsdesk

राइट टाउन के रेस्तरां में मिला एक दिन पुराना पका चावल और कथित प्रतिबंधित एनालॉग चीज, 19 किलो पैकेट जब्त, नोटिस की कार्रवाई शुरू

Newsdesk

धम्म संस्था का मुख्य उद्देश्य शीलवान समाज का निर्माण, सभी पदाधिकारी उद्देश्य की पूर्ति के लिये निष्ठा से कार्य

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading