गोराबाजार थाना अंतर्गत बिलहरी में एक युवक अपने घर के नीचे खून से लथपथ हालात में मिला जिसे त्तकाल परिजन ईलाज के लिए अस्प्ताल ले गए लेकिन युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया,वही सूचना पर पहुँची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है,
वही परिजनों ने पुलिस से हत्या की आशंका जाहिर की है।
बताया जा रहा है की बिलहरी निवासी युवक राजा स्वामी जो एफ मोर कंपनी में काम करता था ,वह गंभीर अवस्था मे खून से लथपथ हालत में अपने ही 2 मंजिला घर के नीचे घायलावस्था में परिजनों को मिला जिसके बदन में शिर्फ़ अंडर वियर थी,वही इलाज के दौरान राजा की मौत हो गई,
वही क्षेत्रीय लोगो का ये भी कहना है की राजा स्वामी अपनी छत से नीचे गिर गया जिसके चलते उसकी मौत हो गयी।
बरहाल पुलिस के द्वारा पंचनामा कार्यवाही करते हुए मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेझते हुए दोनो एंग्लो से जांच शुरू करदी है।


