26.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रणवीर सिंह, और अर्जुन कपूर और गोविंदा आंखें की रीमेक के लिए परफेक्ट

रोहित शेट्टी अभी अपनी कॉमेडी फिल्म सर्कस का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रोहित ने एक इंटरव्यू में 1993 में आई फिल्म आंखें की रीमेक पर बातचीत की है। उन्होंने कहा है कि आंखें की रीमेक के लिए अभिनेता रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और गोविंदा परफेक्ट हैं। बता दें कि डेविड धवन के निर्देशन की ऑरिजनल फिल्म में भी गोविंदा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। रोहित ने कहा, रणवीर गोविंदा का किरदार निभा सकते हैं, अर्जुन चंकी पांडे का रोल कर सकते हैं और परेश भाई (परेश रावल) कादर खान के लिए एकदम सही होंगे। इसके बाद उन्होंने अपनी बात बदलते हुए कहा कि कादर का किरदार गोविंदा निभा सकते हैं। उनकी मानें तो गोविंदा और रणवीर डबल रोल में खूब जंचेंगे। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, इसके कॉपी राइट्स मेरे पास हैं, कोई जाकर राइट्स मत खरीदना।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading