35.2 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

गुजराती थालियों के साथ फूडी कार्तिक आर्यन ने दिए पोज

खाने के शौकीन माने जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने दो बड़े गुजराती थालियों के साथ एक तस्वीर साझा की है। कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर साझा की है उसमें अभिनेता काले रंग की पैंट और बेसबॉल टोपी के साथ ग्रे टी-शर्ट पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। और एक्टर के सामने दो गुजराती थालियां रखी हुई हैं। कैप्शन के लिए उन्होंने लिखा, नो टचिंग ओनली सीइंग हैशटैग टेबल फॉर टू हैशटैग एसपीकेके। वर्कफ्रंट की बात करें तो, अभिनेता इस समय गुजरात में हैं, जहां वह अपनी म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग कर रहे हैं।इसमें कियारा आडवाणी भी हैं। कार्तिक शहजादा में भी नजर आएंगे, जिसमें कृति सनोन भी हैं। उनके पास कैप्टन इंडिया और कबीर खान की अनटाइटल्ड अगली फिल्म भी है।

अन्य ख़बरें

सुशांत की पुण्यतिथि पर भावुक हुईं बहन श्वेता, बोलीं- ‘मैं उनके जाने को नहीं बल्कि जीने के तरीके को याद करती हूं’

Newsdesk

‘गदर’ के तारा सिंह ने दर्शकों से ऐसा रिश्ता जोड़ा जो वक्त के साथ और मजबूत हुआ: सनी देओल

Newsdesk

के. आसिफ : जिनके सपनों ने ‘मुगल-ए-आजम’ को बनाया भारतीय सिनेमा की शान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading