26.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

अर्जुन कपूर की फिल्म कुत्ते का नया गाना फिर धन ते तान रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर पिछले लंबे वक्त से अपनी आगामी फिल्म कुत्ते को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 13 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में अर्जुन के अलावा तब्बू, राधिका मदान, कोंकणा सेन शर्मा, शार्दुल भारद्वाज और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार हैं। आसमान भारद्वाज द्वारा निर्देशित कुत्ते का पहले गाना आवारा डॉग्स हाल ही में रिलीज हुआ था। अब फिल्म का दूसरा गाना फिर धन ते तान जारी हो चुका है। विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान इस फिल्म से निर्देशन में अपनी शुरुआत कर रहे हैं। अर्जुन और तब्बू फिल्म में पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखेंगे। गुलशन कुमार और भूषण कुमार की टी-सीरीज इस फिल्म को प्रस्तुत करेगी। बता दें, कुत्ते की टक्कर शाहरुख खान की पठान से होगी, क्योंकि किंग खान की फिल्म एक हफ्ते बाद यानी 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शाहरुख करीब चार साल बाद इस फिल्म से वापसी करने वाले हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading