23.1 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

जोशीमठ को लेकर पीएम मोदी ने सीएम धामी से की बा्त, हर संभव मदद का वादा

देहरादून, 8 जनवरी | जोशीमठ में लगातार बढ़ रहे भू धंसाव के कारण कई घरों में आई दरारों और जमीन के अंदर से लगातार हो रहे पानी के रिसाव ने केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। एक तरफ जहां जोशीमठ को बचाने के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है तो वहीं केन्द्र सरकार ने भी 6 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। जोशीमठ की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी काफी चिंतित है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जोशीमठ की स्थिति के साथ ही वहां चल रहे राहत और बचाव कार्यों की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री धामी से ली। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से फोन पर बात कर जोशीमठ की जानकारी ली। साथ ही विस्तार पूर्वक चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर संभव प्रदेश सरकार को मदद करने का आश्वासन दिया है।

अन्य ख़बरें

‘मैं और मेरा’ नहीं, ‘हम और हमारा’ ही समाधान है : मोहन भागवत

Newsdesk

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading