May 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्रियों को किया विभागों का आवंटन

शिमला, 12 जनवरी | मंत्रिमंडल विस्तार के तीन दिन बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। सुक्खू के पास वित्त, गृह, सामान्य प्रशासन, योजना, कार्मिक एवं अन्य विभाग हैं, जबकि छह बार के विधायक हर्षवर्धन चौहान और दो बार के विधायक विक्रमादित्य सिंह को क्रमश: उद्योग और लोक निर्माण विभाग आवंटित किए गए हैं।

जल शक्ति, परिवहन और भाषा, कला और संस्कृति विभाग पहले से ही उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के पास है।

सबसे बुजुर्ग विधायक धनी राम शांडिल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, श्रम एवं रोजगार, चंदर कुमार को कृषि, पशुपालन, जगत सिंह नेगी को राजस्व, बागवानी एवं आदिवासी विकास, रोहित ठाकुर को उच्च शिक्षा प्रारंभिक शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा तथा अनिरुद्ध सिंह को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मिला है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर बरगी डैम क्रूज हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

Newsdesk

राजधर्म की कसौटी पर खरी उतरे सरकार, श्रमिकों के हित हों सुरक्षित’, बुद्ध पूर्णिमा और मई दिवस पर मायावती का संदेश

Newsdesk

महाराष्ट्र में रहते हैं तो मराठी सीखें, लेकिन भाषा के नाम पर हिंसा नहीं: सीएम फडणवीस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading