21.8 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

रणबीर कपूर की एनिमल बाप-बेटे के रिश्ते पर है आधारित, भूषण कुमार ने किया खुलासा

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल काफी समय से चर्चा में है। पिछले साल यह फिल्म कभी स्टारकास्ट को लेकर तो कभी तो कभी रणबीर के कारण चर्चा में रही। शूटिंग के दौरान फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी लीक हुई थीं, जिनमें रणबीर का लुक सुर्खियों में रहा। फिल्म में रणबीर पहली बार गैंगस्टर के किरदार में नजर आएंगे। अब निर्माता भूषण कुमार ने फिल्म के प्लॉट को लेकर भी खुलासा कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार भूषण ने बताया कि फिल्म एक परिवार के उतार-चढ़ाव की कहानी है। यह फिल्म एक बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित है। इस तरह का रिश्ता पहले कभी स्क्रीन पर नहीं देखा गया। फिल्म में दिखाया जाएगा कि यह किरदार अपने पिता के लिए क्या कुछ कर सकता है। फिल्म में पिता की भूमिका में अनिल कपूर तो बेटे की भूमिका में रणबीर नजर आएंगे। अनिल और रणबीर पहली बार बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे।बकौल भूषण, कोरोना महामारी के बाद लोग परिवार पर आधारित फिल्में देखना पसंद कर रहे हैं। टी-सीरीज की तू झूठी मैं मक्कार और शहजादा जैसी आने वाली फिल्में भी परिवार के इर्द-गिर्द घूमती हैं। ये फिल्में परिवार और युवाओं को आकर्षित करेंगी। अजय देवगन की भोला भी एक तरह से परिवार के इमोशन पर आधारित है। फिल्म के टीजर में भी यही इशारा किया गया था। एनिमल भी वही इमोशन लेकर पर्दे पर आएगी। एनिमल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में पांच भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और इसका लेखन और निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। निर्माताओं का दावा है कि इसमें रणबीर ऐसे अंदाज में दिखेंगे, जैसे उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया। फिल्म सभी किरदारों के बीच के असहज रिश्तों की कहानी है। इनसे जूझते हुए आखिर में फिल्म का मुख्य किरदार स्वभाव में जानवर (एनिमल) बन जाता है। एनिमल में रणबीर कपूर और अनिल कपूर साथ नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी भी महत्वपूर्ण किरदार निभाते दिखेंगे। फिल्म में रश्मिका की जगह पहले परिणीति चोपड़ा को साइन किया गया था। बाद में परिणीति ने इम्तियाज अली की अमर सिंह चमकीला की बायोपिक में काम करने के लिए इस फिल्म को छोड़ दिया था। उन्होंने फिल्म की एक दिन की शूटिंग भी कर ली थी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading