21.3 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

तेज रफ्तार ट्रक ने टमाटर से भरे पिकअप को मारी टक्कर, हाईवे पर बिखरे टमाटर समेटने उमड़े लोग



जबलपुर। खजरी-खिरिया बाइपास पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से टमाटर से भरा पिकअप वाहन बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कई क्विंटल टमाटर बिखर गए। इस दौरान वहां से गुजरने वाले कुछ लोग टमाटर समेटकर ले जाने लगे, जिससे मौके पर भीड़ जमा हो गई और यातायात भी प्रभावित हुआ।
जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 28 जेडसी 6790 छिंदवाड़ा से टमाटर लेकर कटनी जा रहा था। शुक्रवार सुबह खजरी-खिरिया बाइपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक को गंभीर चोटें आईं, जबकि वाहन में लदे टमाटर सड़क पर दूर-दूर तक फैल गए।
घटना की सूचना मिलने पर माढ़ोताल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को क्रेन की मदद से सड़क किनारे हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। सड़क पर टमाटर बिखरने से फिसलन की स्थिति भी बन गई थी।
हादसे के बाद कुछ लोग सड़क पर गिरे टमाटर समेटकर अपने साथ ले जाने लगे। इससे कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। माढ़ोताल थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक और उसके चालक की तलाश कर रही है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना की वजह ट्रक चालक की लापरवाही होने की आशंका जताई जा रही है।

अन्य ख़बरें

गोपालगंज में जनविश्वास शिविर आयोजित, विधायक और कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Newsdesk

आर.आई. श्याम सेठ और सरोज डोंगरे की खुली लापरवाही! बरघाट सीमांकन में लीपा पोती

Newsdesk

अनूपपुर जंक्शन पर रेल जनसंवाद बना फोटो सेशन! जनता गायब,अधिकारी-कर्मचारी ही करते रहे संवाद एडीआरएम

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading