21.3 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जनविश्वास अभियान: वार्डों में पहुंचे अधिकारी, मौके पर सुलझाईं समस्याएं; छोटे कारोबारियों को मिला योजनाओं का लाभ


जबलपुर। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत उत्तर-मध्य विधानसभा क्षेत्र के वार्डों में निरीक्षण और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’, निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय और निगमायुक्त अग्रिम कुमार ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ नागरिकों की समस्याएं सुनीं। साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सड़कों से संबंधित शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया।
इसके बाद आयोजित उद्यम संवाद में व्यापारियों और सूक्ष्म उद्यमियों ने प्रधानमंत्री स्वनिधि, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति, मुख्यमंत्री स्वरोजगार, पीएम युवा उद्यमी, पीएम मुद्रा योजना और स्टार्टअप से मिले सहयोग की जानकारी साझा की। हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार जताया। सविता चौधरी, अंजनी बर्मन, रीता पासी, रुबीना बावो, दीक्षा केसरवानी, अनिल जैन और दुर्गा तिवारी को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ एवं स्वीकृति पत्र दिए गए। वृद्धावस्था पेंशन के तहत मंजू पटेल, अनिल शर्मा, छंगुलाल गुप्ता, मन्नान और रजनी राठौर को लाभ मिला।
महापौर ने कहा कि सरकार जनकल्याण और स्वावलंबन के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य डॉ. सुभाष तिवारी, अंशुल राघवेंद्र यादव, रजनी कैलाश साहू, पार्षद रेणु कोरी, अपर कलेक्टर आर.एस. राय, अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, व्ही.एन. बाजपेयी, अशफाक परवेज कुरैशी, सौरभ मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, अंजू सिंह, कमलेश श्रीवास्तव, अंकिता जैन, जी.एस. मरावी, डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय, दीप्ति शर्मा, कीर्ति परोहा, दिलीप दुबे, इन्द्र कुमार वर्मा और सोनिका मातेले सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

गोपालगंज में जनविश्वास शिविर आयोजित, विधायक और कलेक्टर ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

Newsdesk

आर.आई. श्याम सेठ और सरोज डोंगरे की खुली लापरवाही! बरघाट सीमांकन में लीपा पोती

Newsdesk

अनूपपुर जंक्शन पर रेल जनसंवाद बना फोटो सेशन! जनता गायब,अधिकारी-कर्मचारी ही करते रहे संवाद एडीआरएम

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading