बॉलीवुड के भाई और फैन्स की जान सलमान खान अपने पंजाबी गाने बिल्ली बिल्ली की वजह से ट्विटर ट्रेंड पर छाए हुए हैं. दरअसल सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान के गाने बिली बिनी का टीजर रिलीज हो चुका है. पहले गाने से अलग ये थोड़ा पेपी और डांसिंग नंबर लग रहा है. भाई ने भी जितना डांस दिखाया है वह बढिय़ा लग रहा है. बिल्ली बिल्ली में सलमान खान फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ ठुमका लगाते दिख रहे हैं. गाने में भाई का लुक देखकर उनके पुराने दिनों की याद आ रही है. सूट-बूट, कानों में बाली और हाथ में वो ब्रेसलेट सलमान के लुक में चार चांद लगा रहा है. वैसे ईमानदारी से कहें तो ये वाला पहले गाने से बहुत बेहतर है. पहले गाने की वजह से भाई की काफी ट्रोलिंग भी हुई थी.सलमान खान ने बिग बॉस के सेट पर फिल्म का पहला गाना नइओ लगदा रिलीज किया था. गाना तो ठीक था लेकिन डांस ऐसा था कि किसी को हजम नहीं हुआ. इसे देखकर तो सलमान के फैन्स ने भी यही कहा कि भाई ये क्या कर डाला. फिलहाल इसके उलट बिली बिली को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इस गाने को लीजेंड्री सिंगर सुखबीर ने गाया है. जी हां वही सुखबीर जो पहले इश्क तेरा तड़पावे और सौदा खरा खर जैसे हिट नंबर दे चुके हैं. सिंगिंग वाले हिस्से से हटकर वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में करीब 300 बैग्राउंड डांसर्स ने परफॉर्म किया है. गाने का ऑडियो 27 फरवरी को शेयर किया गया था और 1 मार्च को टीजर रिलीज कर दिया गया. इस फिल्म का दूसरा गाना बिल्ली बिल्ली आज रिलीज किया जाएगा। बता दें कि ये वही फिल्म है जिसमें बिग बॉस कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक नजर आने वाले हैं. उनके अलावा इसमें सलमान की फेवरेट शहनाज गिल भी नजर आने वाली हैं.फिल्म ईद के मौके पर 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में आएगी।


