23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

पठान बनी सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, बाहुबली 2 को पीछे छोड़ा

पठान के लिए एक बार फिर से झूमने का मौका है। शाहरुख खान की इस फिल्म ने बाहुबली 2 (हिंदी) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार बंपर कमाई कर रही थी और ट्रेड एनालिस्ट्स की नजरें इस रिकॉर्ड पर काफी समय से थीं। फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म पहले ही बन चुकी थी। इस मौके पर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है। पठान के पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा, बाहुबली 2 (हिंदी) के लाइफटाइम कलेक्शन से आगे निकल गए। मेरे लिए गौरव का क्षण है। एक बार फिर से, फिल्म को प्रोत्साहन देने वाले सभी दर्शकों का शुक्रिया। यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शाहरुख के प्रशंसक उत्साहित हो गए। सोशल मीडिया पर पठान के सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बनने की अलग ही खुशी नजर आई। एसएस राजामौली की बाहुबली 2 का पर्दे पर अलग ही धमाल देखने को मिला था। यह फिल्म 2017 में आई थी और बीते 6 सालों में कोई भी फिल्म इसके आसपास भी नहीं पहुंच सकी थी। फिल्म ने हिंदी में 510.99 करोड़ रुपये कमाए थे। पठान ने गुरुवार तक 510.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शुक्रवार को फिल्म बाहुबली 2 के आंकड़े से आगे निकल गई। फिलहाल शुक्रवार के कुल कलेक्शन के आंकड़ों की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। इस रिकॉर्ड के टूटने के बाद अब टॉप 4 हिंदी फिल्मों की सूची कुछ इस प्रकार हो गई है- पठान, बाहुबली 2, केजीएफ -2, दंगल। पिछले साल आई फिल्म केजीएफ -2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 434 करोड़ रुपये की कमाई की थी। पठान ने पिछले महीने की शुरुआत में इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ा था। तब से ही बाहुबली 2 के रिकॉर्ड पर लोगों की नजरें थीं। आमिर खान की दंगल ने बॉक्स ऑफिस पर 387 करोड़ रुपये कमाए थे। पठान ने हाल ही में दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये कमाई का आंकड़ा छुआ है। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। करीब एक महीने बाद भी फिल्म का जादू बरकरार है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। इसमें सलमान खान के कैमियो ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। पठान के साथ ही यशराज फिल्म्स ने स्पाई यूनिवर्स की घोषणा की है, जिसमें पठान, टाइगर और वॉर का क्रॉसओवर दिखेगा।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading