July 29, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

होली खेलकर बाथरूम में नहाने गए फैक्ट्री मालिक व पत्नी की मौत

गाजियाबाद, 9 मार्च | गाजियाबाद में फैक्ट्री मालिक और उसकी पत्नी की बाथरूम में मौत हो गई। बुधवार को होली खेलने के बाद दोनों नहाने के लिए बाथरूम में गए थे। दोनों के शव बाथरूम में पड़े मिले। पुलिस का मानना है कि गैस गीजर से दम घुटने से दोनों की मौत हुई। क्योंकि, बाथरूम में वेंटिलेशन नहीं था। पुलिस को बाथरूम के अंदर सिलेंडर और गीजर मिले हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार,’दीपक गोयल (40 वर्ष) और पत्नी शिल्पी (36 वर्ष) अपने दो बच्चों के साथ कस्बा मुरादनगर की अग्रसेन कॉलोनी फेस-वन में रहते थे। गुरुवार को होली खेलने के बाद शाम करीब 4 बजे वो बाथरूम में नहाने के लिए गए। वे जब एक घंटे तक बाहर नहीं निकले और अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तो बच्चों ने पड़ोसियों को बताया। पड़ोसियों ने आकर वेंटिलेशन का कांच तोड़कर कुंडी खोली, तो पति-पत्नी जमीन पर बेसुध पड़े मिले। उन्हें तुरंत यशोदा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हॉस्पिटल से मुरादनगर थाना पुलिस को मीमो भेजकर इस केस की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वो जांच के लिए बाथरूम के अंदर पहुंचे, तो घुटन जैसी महसूस हुई। सिलेंडर और गैस गीजर अंदर ही रखा था। प्रॉपर वेंटिलेशन का कोई इंतजाम नहीं था। वेंटिलेशन के लिए दरवाजे के ऊपर जो कांच लगाया था, वो भी बंद था। ऐसे में आशंका है दम घुटने से दोनों की मौत हुई है।

दीपक गोयल ने कुछ महीनों पहले ही पेंट के केमिकल की फैक्ट्री गाजियाबाद में खोली थी। पत्नी शिल्पी हाउस वाइफ थी। परिवार में दो बच्चे हैं। बेटी 14 साल और बेटा 12 साल का है।

अन्य ख़बरें

सीडब्ल्यूजी 2026: बॉक्सर साक्षी के बाद अरुंधति ने भी पक्का किया मेडल, महिला 70 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश

Newsdesk

कांवड़ यात्रा: गौतमबुद्ध नगर में 2500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान, 3000 कैमरों और ड्रोन से होगी निगरानी

Newsdesk

कर्नाटक के पास तमिलनाडु को देने के लिए पर्याप्त कावेरी जल नहीं : एमबी पाटिल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading