April 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

ऑस्कर अवार्ड जीतने पर बोले अमित शाह, भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक दिन

नई दिल्ली, 13 मार्च | ऑस्कर 2023 इस बार भारत के लिए काफी खास रहा है। भारत के नाम दो ऑस्कर अवार्ड आए है। ‘आरआरआर’ के गाने और ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ दोनों ने 95वें वार्षिक अकादमी पुरस्कार जीते है। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दोनों विजेताओं को बधाई दी है। अमित शाह ने ट्वीट करते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक दिन, ‘नाटू-नाटू’ गीत ने ऑस्कर पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। यह गीत भारतीयों के साथ-साथ दुनिया भर के संगीत प्रेमियों की जुबान पर था।

वहीं एक और ट्वीट में शाह ने ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ की टीम को बधाई देते हुए कहा कि लघु फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्स’ के लिए गुनीत मोंगा को ऑस्कर जीतने पर बधाई। फिल्म हाथियों को बचाने के लिए भारत के प्रयासों को सामने लाती है। यह पुरस्कार भारतीय फिल्म उद्योग की क्षमता को रेखांकित करता है और युवा फिल्म निमार्ताओं को प्रेरित करेगा।

अन्य ख़बरें

भाजपा प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने ईरानी सिख दंपतियों की मदद के लिए विदेश मंत्रालय से की अपील

Newsdesk

मध्य पूर्व में तनाव के बीच भारत की घरेलू मांग मजबूत, वित्तीय प्रणाली भी लचीली: वित्त मंत्रालय

Newsdesk

जिस तरह सूरज का उगना तय, उसी तरह बंगाल में भाजपा सरकार बनना भी निश्चित: शाहनवाज हुसैन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading