श्री राम कॉलेज द्वारा अवैध रूप से छात्रों से फीस वसूली की जा रही है जिसकी पूर्व में भी छात्र-छात्राओं ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति से मामले में हस्तक्षेप कर छात्र व छात्राओं को राहत प्रदान करने और श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज पर अवैध रूप से की जा रही फीस वसूली पर लगाम लगाने की मांग की गई थी, लेकिन इनकी मांगों की सुनवाई नहीं की गई, जिससे आक्रोशित छात्र व छात्राओं ने आज छात्र संघ द्वारा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने एकत्रित होकर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया. इस मौके पर छात्र नेताओं का कहना था कि श्री राम कॉलेज द्वारा लेट फीस के नाम पर सभी छात्र छात्राओं से मोटी रकम वसूली की जा रही है ,इसके साथ ही नियमों की अवहेलना करते हुए छात्र और छात्राओं को सुविधाएं प्रदान नहीं की जा रही है। आक्रोशित छात्र छात्राओं को देखकर विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और विश्वविद्यालय का मुख्य द्वार भी बंद कर दिया गया था, लेकिन छात्रों द्वारा परिसर में घुसकर जोरदार प्रदर्शन किया गया इस मौके पर सुरक्षाकर्मियों द्वारा छात्रों पर हल्का बल प्रयोग भी किया गया बावजूद इसके साथ अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं।


