July 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

निमार्णाधीन नाले में गिरकर 7 साल के बच्चे की हुई मौत, नहीं लगे थे सेफ्टी उपकरण, पुलिस जांच में जुटी

ग्रेटर नोएडा, 7 अप्रैल | सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित बेगमपुर गांव के बाहर नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। बृहस्पतिवार शाम सात साल का बच्चा वहां खेल रहा था। खेलते-खेलते वह नाले में गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला। उसको अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। जहां निर्माण कार्य चल रहा है वहां सेफ्टी के उपकरण नहीं लगे हैं। निर्माण के दौरान नाले को चारों तरफ से रस्सी लगाकर कवर होना चाहिए था, जो कि नहीं किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक बेगमपुर गांव में सात साल का बच्चा सद्दाम अपने परिवार के साथ रहता था। उसके पिता आटो चालक है। बृहस्पतिवार शाम सद्दाम अपने तीन दोस्तों के साथ बाहर क्रिकेट खेल रहा था। खेलते दौरान वह बाल उठाने के चक्कर में नाले की तरफ गया और उसमें गिर गया। नाले में पानी भरा हुआ था। नाला 12 फीट गहरा है। सद्दाम उसमें गिरा और डूब गया। जब तक लोगों ने उसको बचाने का प्रयास किया तब तक उसके फेफड़े में पानी भर चुका था। इस वजह से उसकी मौत हो गई।

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में स्वजन ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। गहरे नाले में पानी भरा था। उसमें डूबने से सद्दाम की मौत हुई है।

अन्य ख़बरें

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घरेलू क्रिकेट में सख्त फिटनेस नियम लागू किए

Newsdesk

भारत और चीन तीन निर्धारित व्यापारिक मार्गों से सीमा व्यापार बहाली की दिशा में आगे बढ़ रहे: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

तीन महीने से भी कम समय में बंगाल में विकास को मिली नई रफ्तार’, अमित मालवीय ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading