30.3 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

स्त्री 2 का मजेदार टीजर आया सामने

राजकुमार राव की फिल्म स्त्री के सीक्वल की चर्चा लंबे समय से हो रही है। दबी जुबां अकसर इस फिल्म पर बात होती थी, पर इसकी पुष्टि तब हो गई, जब फिल्म भेडिय़ा के क्लाइमैक्स में राजकुमार और अपारशक्ति खुराना नजर आए थे। कुछ दिन पहले ही जियो स्टूडियोज ने कई फिल्मों का ऐलान किया है। इसमें स्त्री 2 समेत मैडॉक फिल्म्स की कई फिल्में शामिल हैं। अब निर्माताओं ने स्त्री 2 का दिलचस्प टीजर शेयर किया है। मैडॉक फिल्म्स ने एक मजेदार टीजर शेयर किया है। इसमें विक्की (राजकुमार) को फिर स्त्री नजर आती है और वह डर जाता है। इसके बाद श्रद्धा कपूर बताती हैं कि वहां स्त्री नहीं, बल्कि वो थीं। यह बताकर श्रद्धा गायब हो जाती हैं। वहां मौजूद पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति को एक चि_ी मिलती है, जिसमें बताया जाता है कि चंदेरी पर एक भयानक आफत आने वाली है। फिल्म अगले साल अगस्त में रिलीज हो रही है। फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शक टीजर देखकर खुश हो गए। वे सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ओ स्त्री जल्दी आना। एक अन्य यूजर ने लिखा, चंदेरी वालों फिर से साड़ी पहनने के लिए तैयार हो जाओ। एक अन्य प्रशंसक ने लिखा कि उन्हें पहली फिल्म बेहद पसंद आई थी और उन्हें सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है। कई लोग कॉमेंट में दिनेश विजान को कंटेंट किंग बता रहे है। भेडिय़ा के क्लाइमैक्स सीन से पता चलता है कि अभिषेक बनर्जी का किरदार जनार्दन कोई और नहीं बल्कि स्त्री में नजर आया जना है। फिल्म के आखिर में विक्की और बिट्टू जना को लेने आते हैं। अमर कौशिक ने स्त्री और भेडिय़ा दोनों का निर्देशन किया था और अब वह स्त्री 2 का भी निर्देशन कर रहे हैं। हालिया रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के इस साल जुलाई में शुरू होने की उम्मीद है। स्त्री 2018 में आई थी। इस फिल्म में राजकुमार और श्रद्धा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का प्लॉट चंदेरी पर आधारित था, जिसमें श्रद्धा एक रहस्यमई लड़की के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म में विजय राज और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए थे। दिनेश की भेडिय़ा के आइटम सॉन्ग ठुमकेश्वरी में श्रद्धा नजर आईं, वहीं स्त्री में कृति सैनन आओ कभी हवेली पर गाने में नजर आई थीं। तभी से दोनों फिल्मों के क्रॉसओवर की चर्चा थी।

अन्य ख़बरें

सिंगापुर में होगी ‘तुम से तुम तक’ के खास ट्रैक की शूटिंग, निहारिका चौकसे ने जताया उत्साह

Newsdesk

राख’ में बिना डायलॉग वाले किरदार से छाईं सोनाली बेंद्रे, बोलीं- ‘खामोश रहकर भाव दिखाना सबसे बड़ी चुनौती

Newsdesk

सामंथा रुथ प्रभु ने की तमिलनाडु सीएम विजय की तारीफ, कहा- ‘वह सिर्फ स्क्रीन हीरो नहीं, उससे कहीं बड़े मकसद के लिए बने

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading