21.8 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

बॉबी देओल, रणबीर कपूर ने पूरी की एनिमल की शूटिंग

बॉबी देओल और रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म एनिमल की शूटिंग हाल ही में पूरी हुई। ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो में दोनों एक्टर्स सेट पर रैप-अप पार्टी करते नजर आ रहे हैं और केक काट रहे हैं।वीडियो में पूरी टीम को जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है।शूटिंग खत्म करते हुए, बॉबी ने कहा, सेट पर बिताया गया हर पल शानदार था। रणबीर के साथ काम करने में काफी मजा आया, वह अच्छे को-स्टार हैं और एनीमल की पूरी टीम बहुत खुश है। मैं उत्साहित हूं और रिलीज का इंतजार कर रहा हूं।बॉबी के नए लुक में उनका दमदार और मस्कुलर अवतार है। फिल्म के अपने किरदार के लिए उन्होंने अपनी फिजिस्क पर खूब मेहनत की है।एनिमल का निर्माण भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा किया गया है। फिल्म में अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना भी हैं। यह 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading