32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘ड्रीम गर्ल 2’ का नया प्रमोशनल वीडियो : आयुष्मान खुराना उर्फ ‘पूजा’ से रोमांटिक बात कर रहे सलमान खान

मुंबई, 21 अप्रैल | अपकमिंग आयुष्मान खुराना-स्टारर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का नया प्रमोशनल वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में, आयुष्मान खुराना के किरदार ‘पूजा’ और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बीच बात होती नजर आ रही है। हालांकि, सलमान की सिर्फ आवाज सुनाई दे रही है, वह दिखाई नहीं दे रहे हैं। भाईजान और पूजा के बीच रोमांटिक बातचीत हो रही है। फोन पर भाईजान पूजा के चेहरे की झलक दिखाने को कहते हैं। जैसे ही पूजा भाईजान के साथ वीडियो कॉल पर आती है, कमरे की लाइट चली जाती है। फैंस भाईजान और पूजा का चेहरा देखने से चूक जाते हैं।

यह तीसरा प्रमोशनल वीडियो है, पिछले वीडियो में पठान और रॉकस्टार थे। फिल्म, जो खुराना की 2019 की हिट ‘ड्रीम गर्ल’ का सीक्वल है, में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे के बीच शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित, ‘ड्रीम गर्ल 2’ राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है, और 7 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में आने वाली है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading