23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

सलमान की ‘किसी का भाई किसी की जान’ का पहले दिन खराब प्रदर्शन, की 15.81 करोड़ की कमाई

मुंबई, 22 अप्रैल | बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ईद के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का पहले दिन का परफॉर्मेंस बेहद खराब रहा। फिल्म 15.81 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने एक ट्वीट में बताया कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने शुक्रवार को 15.81 करोड़ रूपये की कमायी की।

आदर्श द्वारा इस फिल्म की कमाई की तुलना पिछले कुछ फिल्मों से की, जो ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। ट

आदर्श ने ट्वीट किया: 2010 में ‘दबंग’ ने 14.50 करोड़, 2011 में ‘बॉडीगार्ड’ ने 21.60 करोड़, 2012 में ‘एक था टाइगर’ ने 32.93 करोड़, 2014 में ‘किक’ ने 26.40 करोड़, 2015 में ‘बजरंगी भाईजान’ ने 27.25 करोड़, 2016 में ‘सुल्तान’ ने 36.54 करोड़, 2017 में ‘ट्यूबलाइट’ ने 21.15 करोड़, 2018 में ‘रेस 3’ ने 29.17 करोड़, 2019 में ‘भारत’ ने 42.30 करोड़ और 2023 में ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने 15.81 करोड़ रुपये की कमाई की।

‘किसी का भाई किसी की जान’ ने 2021 में रिलीज हुई ‘राधे’ के बाद सलमान की प्रमुख भूमिका में वापसी की।

‘किसी का भाई किसी की जान’ में वेंकटेश, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू और भूमिका चावला भी हैं। इसमें विजेंदर सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर भी हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading